कवर्धा. कबीरधाम जिले में सोमवार सुबह को तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है. बानो बैरियल के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान जमुनिया निवासी अर्जुन बैगा के रूप में हुई है. घटना लोहार थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मारी. सड़क पर गिरने के बाद भारी वाहन उसके सिर के ऊपर से गुजर गई. दर्दनाक दुर्घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना पर लोहारा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. इधर मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.


