चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले दो आरोपी चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)।एक्सीडेंट का बहाना बनाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले आरोपी 3 घंटे में गिरफ्तार कर बसंतपुर पुलिस ने भेजा जेल दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी पमेश ठाकुर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथियों के साथ मोहारा ऑक्सीजोन घूमने गया था।आज यानि 8 जून को  शाम लगभग 04:30 बजे सभी अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मोहारा नदी स्थित पानी टंकी के पास सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बाद आरोपी राहुल राजपूत उर्फ गुर्जर एवं शरद यादव उर्फ दादू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी एवं उसके साथियों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। आरोपियों ने धारदार चाकू दिखाकर उन्हें भयभीत किया तथा जबरन उनके 02 मोबाइल फोन छीन लिए एवं फोन-पे के माध्यम से 3,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए  निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। महज 03 घंटे के भीतर घेराबंदी कर आरोपी राहुल राजपूत उर्फ गुर्जर एवं शरद यादव उर्फ दादू यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य नाबालिग साथियों के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया।आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 02 मोबाइल फोन, नगदी 2,500 रुपये, घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त की गई। आरोपियों एवं विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपियों को जिला जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!