भीषण ट्रिपल रोड एक्सीडेंट, 6 की मौत; एक ही परिवार के 5 लोग….

महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. आज मंगलवार को जलगांव के अमलनेर तहसील में सुबह एक दुखद ट्रिपल रोड एक्सीडेंट हुआ. मोटरसाइकिल, कार और एसटी बस के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. हादसे का शिकार हुए लोग गुजरात से एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े.

हादसा सुबह करीब 7 बजे अमलनेर-धुले मार्ग पर मंगरुल गांव के पास होटल वृंदावन के समीप हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार, मोटरसाइकिल और राज्य परिवहन की बस के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.

महाराष्ट्र के जलगांव में मोटरसाइकिल, कार और एसटी बस के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. मोटरसाइकिल, कार और एसटी बस की टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.  जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है.

मातम में बदलीं सगाई की खुशियां, महाराष्ट्र के जलगांव में भीषण सड़क हादसा, एक परिवार के 5 समेत 6 की मौत3UTF-8

शुरुआती जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग गुजरात से आ रहे थे. महाराष्ट्र में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे. रास्ते में यह भीषण दुर्घटना हो गई और खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जबकि पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद में जुट गई.

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार अमलनेर से धुले जा रही एक मोटरसाइकिल और एसटी बस को सामने से आ रही गुजरात नंबर की कार ने टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. टक्कर के बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही एक बस से जा टकराई.

टक्कर के बीच मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार पांच लोगों की भी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची. घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है.

प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान आदित्य चंद्रकांत महाजन, अनीता सुरेश महाजन, निर्मला नंदलाल महाजन, नंदलाल गोपाल महाजन और सुरेश विक्रम महाजन के रूप में हुई है, जो सभी व्यारा, गुजरात के रहने वाले थे, के रूप में हुई है. कार में एक छोटा बच्चा फंसा हुआ था, जिसे गांव वालों, पुलिसकर्मियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!