नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) में लगातार जारी इस्तीफों के दौर के बीच अब इसके कांग्रेस में विलय की अटकले चलने लगी हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने टीएमसी लीडर ममता बनर्जी को यह प्रस्ताव दिया है। इस बीच डेरेक ओ ब्रायन और अभिषेक बनर्जी बुधवार सुबह राहुल गांधी से भी मिले हैं।
तृणमूल कांग्रेस में मची उथल-पुथल के बाद ममता बनर्जी किसी भी तरह पार्टी को बचाने की कोशिशों में लगी हुई हैं, लेकिन एक के बाद एक नेता उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं। इसके बाद इंडिया गठबंधन की बैठक में सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के बीच मुलाकात हुई थी। माना जा रहा है कि इसी दौरान पार्टी के विलय का प्रस्ताव कांग्रेस नेता की ओर से दिया गया।


