Meta-Reliance Partnership For India first AI data center: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) के मालिक मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने भारत में बड़ा धमाका किया है। फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा अब भारत में अपना पहला आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई (AI) डेटा सेंटर ओपन करने जा रही है। ये डेटा सेंटर गुजरात राज्य के जामनगर में शुरू होगा। मेटा ने इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ हाथ मिलाा है।
डेटा संटर रिलायंस इंडस्ट्रीज तैयार करेगी। इसके बाद मेटा इसमें अपना ऑपरेशन शुरू करेगा। मेटा का यह AI डेटा सेंटर भारत के AI मिशन को पावर देने का काम कर सकता है।
जानकारी के मुताबिक, यह सेंटर आने वाले 2 साल में शुरू हो जाएगा। मेटा और रिलायंस पार्टनरशिप के तहत तैयार होने वाले AI डेटा सेंटर 168 मेगावॉट कैपिसिटी के साथ शुरू होगा। बाद में इसका एक्सपेंशन किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट मार्क जकरबर्ग की उस बड़ी प्लानिंग को आगे बढ़ाएगा, जिसको वह पर्सनल सुपर इंटेलीजेंस भी कहते हैं। पार्टनरशिप के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज डेटा सेंटर के पूरे लाइफसाइकल के दौरान एंड-टू-एंड सर्विस देगी. इसमें डेटा सेंटर का डिजाइन, डेवलपमेंट, यूटिलिटी मैनेजमेंट, नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति, नेटवर्क कनेक्टिविटी और पूरी तरह से फुली मैनेज्ड ऑपरेशनल सर्विसेज को शामिल किया गया है।

मार्क जुकरबर्ग ने जारी किया बयान
मार्क जकरबर्ग ने जारी एक बयान में कहा है कि उनको गर्व है कि हम रिलायंस के साथ मिलकर भारत में अपना पहला AI डेटा सेंटर बना रहे हैं। जामनगर में तैयार होने वाला यह डेटा सेंटर ग्लोबल AI इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने में मदद करेगा। साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था में हमारे निवेश को और मजबूत करने में मदद करेगा।
रिलायंस अपनी स्थिति को और जमबूत करेगी
पार्टनरशिप के तहत रिलायंस भारत में हाइपरस्केल AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सिंगल-विंडो सॉल्यूशंस प्रोवाइडर के रूप में अपनी स्थिति को मजूबत करेगी। ग्राहकों को एक ही कंपनी के जरिए डेटा सेंटर से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाएं उपलब्ध कराएगी।


