आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई

Railway Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के बंपर पदों के लिए भर्ती चल रही है जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 जून 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे अंतिम दिनों में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए तुरंत ही फॉर्म भर लें।

10th-ITI पास कर सकते हैं इस भर्ती के लिए अप्लाई

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना अनिवार्य है या उम्मीदवार ने 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है वे भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होंगे।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी उम्र में छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

स भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थी स्वयं ही इस पेज पर दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  • आरआरबी एएलपी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in/#/auth/landing पर विजिट करें।
  • अप्लाई बटन पर क्लिक करने के बाद क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद ऑलरेडी हैव एन अकाउंट पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लेना है।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

RRB ALP Application Form 2026 Link

आवेदन फीस

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ अभ्यर्थियों को कैटेगरी वाइज फीस अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। बिना शुल्क के एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। सीबीटी 1 होने के बाद General / OBC / EWS को 400 रुपये और SC / ST/ PH (Divyang) को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!