सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप के 4500 पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

CBI Apprentice Vacancy 2026: स्नातक उत्तीर्ण युवा जो बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं उनके लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप के 4500 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 12 जून से स्टार्ट हो चुके हैं। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) की ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 22 जून 2026 निर्धारित है।

अप्रेंटिस पदों के लिए योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान/ सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही 31 मई 2026 को ध्यान में रखकर 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ ही निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है तभी फॉर्म स्वीकार किया जायेगा। आवेदन पत्र भरने के साथ ही जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (मेल) वर्ग को 944 रुपये, जनरल, ओबीसी। ईडब्ल्यूएस (फीमेल) को 708 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीएच/ थर्ड जेंडर से आने वाले अभ्यर्थियों को कुल फीस 236 रुपये जमा करनी होगी। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां पर आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रहीं हैं-

  • इस भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले NATS पोर्टल nats.education.gov.in जाएं।
  • मांगी गई डिटेल भरकर पहले खुद को रजिस्टर कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
CUET UG Result

CBI Apprentice Recruitment 2026 Application Form link

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। इस परीक्षा में सफल होने पर अभ्यर्थियों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट में भाग लेना होगा। अंत में जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल लिस्ट में होगा उन्हें रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। इस भर्ती के लिए नियुक्ति की अवधि 12 महीने की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!