iPhone 18 में हो सकता है ये बड़ा अपग्रेड, लेटेस्ट AI फीचर्स भी चलेंगे स्मूथ….

टेक डेस्क। अगर आप भी इस बार अपकमिंग नॉन प्रो iPhone 18 को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दक्षिण कोरिया की KB सिक्योरिटीज की एक नई सप्लाई-चेन रिपोर्ट से पता चला है कि Apple अपने अगली पीढ़ी के iPhone 18 के लिए मेमोरी में बड़ा अपग्रेड करने की प्लानिंग बना रहा है।

रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि स्टैंडर्ड iPhone 18 में 12GB तक RAM मिल सकती है, जिसका मकसद Apple की सबसे एडवांस्ड ऑन-डिवाइस Siri AI को सपोर्ट देना है।

यह अपग्रेड बेस iPhone मॉडल के लिए एक बड़ा अपग्रेड होने वाला है। खासकर इसलिए क्योंकि Apple iOS 27 और Apple Intelligence के साथ पेश किए गए फीचर्स के लिए लोकल AI प्रोसेसिंग पर ज्यादा डिपेंड हो रहा है।

Apple के लेटेस्ट AI फीचर्स चलेंगे स्मूथ

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टैंडर्ड iPhone 18 में मौजूदा iPhone 17 की 8GB RAM से बढ़कर 12GB RAM मिल सकती है। हालांकि RAM अपग्रेड से आम तौर पर मल्टीटास्किंग और परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है, लेकिन यहां इस बढ़ोतरी से Apple के लेटेस्ट AI फीचर्स को भी काफी मदद मिल सकती है और एक स्मूथ एक्सपीरियंस मिल सकता है।

12GB यूनिफाइड मेमोरी की जरूरत

हाल ही में हुए WWDC 2026 में Apple ने एक ज्यादा एडवांस्ड ऑन-डिवाइस Siri मॉडल पेश किया, जो ज्यादा नैचुरल वॉयस इंटरैक्शन और बेहतर सिस्टम-वाइड डिक्टेशन दे सकता है। हालांकि, इन कैपेबिलिटीज के लिए अभी 12GB यूनिफाइड मेमोरी की जरूरत होती है, जिससे ये सिर्फ iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max तक ही लिमिटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!