भारतीय मूल की अपर्णा ने वॉशिंगटन DC के वार्ड-1 में लहराया परचम, चौथे राउंड में 52 प्रतिशत वोट मिले

भारतीय मूल की पहली बार चुनाव लड़ रहीं अपर्णा राज ने वॉशिंगटन DC के वार्ड-1 काउंसिल की सीट के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीत ली है. तीन दशकों से ज़्यादा समय में वार्ड-1 की पहली नई प्रतिनिधि और डिस्ट्रिक्ट की लेजिस्लेटिव बॉडी की सबसे कम उम्र की सदस्यों में से एक इस जीत के साथ ही बनने की ओर हैं. राज ने डिस्ट्रिक्ट के ‘रैंक-चॉइस वोटिंग सिस्टम’ के तहत वोटों की गिनती के चौथे राउंड में 52 प्रतिशत वोट प्राप्त किए.

32 वर्षीय राज अब डी.सी. काउंसिल की सबसे युवा सदस्य बनने जा रही हैं. वॉशिंगटन डी.सी. के वार्ड-1 कोलंबिया हाइट्स, एडम्स मॉर्गन, माउंट प्लेज़ेंट, शॉ, यू स्ट्रीट, पार्क व्यू, कैलोरामा, हॉवर्ड यूनिवर्सिटी और लेड्रॉइट पार्क जैसे एरिया शामिल हैं.

भारतीय प्रवासी परिवार की बेटी और पहली बार चुनाव लड़ रहीं अपर्णा राज ने वॉशिंगटन डी.सी. के वार्ड-1 काउंसिल सीट के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव जीत लिया है. 32 वर्षीय अपर्णा राज डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से आम चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार चुनने के लिए हुई पांच उम्मीदवारों की कड़ी टक्कर वाली दौड़ में विजयी रहीं.

अपर्णा राज ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत किरायेदारों के अधिकारों के लिए काम करने वाली आयोजक के तौर पर की थी. किराए के घर में रहने वाली राज का कहना है कि स्थानीय सरकार में किरायेदारों का प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए.

अपर्णा राज के चुनाव अभियान का मुख्य फोकस महंगाई, आवास और कामकाजी परिवारों को समर्थन देना रहा. उनके कैंपेन के प्रमुख योजनाओं में किराये पर नियंत्रण (Rent Stabilization), फ्री चाइल्डकेयर की दिशा में कदम और न्यूनतम वेतन को 25 डॉलर प्रति घंटा तक बढ़ाना शामिल है.

रैंक्ड-चॉइस वोटिंग सिस्टम के तहत हुई मतगणना के चौथे दौर में अपर्णा राज को 52 प्रतिशत वोट मिले. इस चुनाव के नतीजों के मुताबिक ANC कमिश्नर मिगुएल ट्रिंडाडे डेरामो दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ANC कमिश्नर रशीदा ब्राउन तीसरे स्थान पर रहीं. अपर्णा राज का मुकाबला नवंबर में होने वाले आम चुनाव में दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों से होगा. वार्ड 1 में रजिस्टर्ड वोटरों में डेमोक्रेट्स की हिस्सेदारी लगभग 78 प्रतिशत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!