केतन अग्रवाल हत्याकांड; सिया गोयल ने लॉकअप में मांगी शराब और बीयर, हिरासत में भी दिखाए तेवर

बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है. जिस तरह पुणे के रियल स्टेट युवा कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. ठीक उसी तरह केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल ने जब लॉकअप में शराब और बीयर मांगा तो सारे पुलिस वाले सुनकर स्तब्ध हो गए.

यह पूरा मामला महाराष्ट्र के पुणे (लोनावला) के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस से जुड़ा हुआ है. अपनी मंगेतर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई 20 वर्षीय सिया गोयल जेल और पुलिस कस्टडी में है.

लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. अपने होने वाले पति को सैकड़ों फीट गहरी खाई में धकेलने वाली सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया है.

इस हत्याकांड की खबर सुनकर कई लोग सदमे में, कुछ कुछ स्तब्ध रह गए. वहीं, लगता है कि इस क्रूर अपराध के लिए 20 वर्षीय सिया गोयल को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है. अगर उसे इसका जरा भी पछतावा होता तो वो इस तरह लॉकअप में बीयर और शराब की मांग एकदम नहीं करती.

सिया गोयल और चेतन चौधरी को 29 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस हिरासत में सिया के व्यवहार और उसके बीयर और शराब मांगने के कारनामों ने उसे एकबार फिर चर्चा में ला दिया.

पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है. सबसे चौंकाने वाली बात सिया की पुलिस से की गई कथित मांग है. ये मांग यही बताता है कि सिया गोयल बीयर और शराब की लत में बुरी तरह फंसी हुई है. हालांकि पुलिस ने उसकी कोई भी डिमांड जो कानून के दायरे से बाहर है, नहीं पूरी की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!