दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 2 बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम….

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दो बच्चियों की तालाब में डूबकर मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल यह पूरा मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। बच्चियों की पहचान गीतिका साहू (9) और खुशबू साहू (8) के रूप में हुई है। दोनों कपालफोड़ी गांव के रहने वाली थी और कक्षा चौथी की छात्रा थी।

गहरे पानी में डूबने से हुई मौत

बताया जा रहा है कि दोनों आज गांव के तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान गहरे पानी में डूबकर दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!