CG Weather Update: प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में पूरी तरह सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों तक मानसून अगले 3-4 दिनों तक पहुंचेगा. राजधानी रायपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे है, लेकिन उमस से लोग परेशान हो रहे हैं. मौसम विभाग ने आगामी 7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है. कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.

प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह बारिश की संभावना जताई गई  है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा (30-40 KMPH) और वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश में शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है. मुंगेली में 5 सेमी और दरभा में 4 सेमी बारिश हुई. इसके अलावा कई जगहों पर पानी गिरा है.

रायपुर और आसपास के इलाकों में आज बादल छाए रह सकते हैं. वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान  26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!