Big News: छत्तीसगढ़ में इसी सत्र से खुलेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC ने दी मंजूरी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से मान्यता मिल गई है। ये मेडिकल कॉलेज कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा और कुनकुरी में प्रस्तावित हैं। सभी कॉलेजों में 50-50 सीटों पर के साथ इसी सत्र से पढ़ाई शुरू की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा, छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रदेश में पहली बार एक साथ 5 नए मेडिकल कॉलेज की अनुमति मिली है। प्रदेश में अब एमबीबीएस की 250 सीटें बढ़ जाएगी।

बता दें कि पिछले दिनों ही एनएमसी ने आधी अधूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं की वजह से मान्यता देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद सीएम साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!