चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर से धमकियों का दौर शुरू हो गया है। बड़ी ख़बर यह है कि यह धमकी इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक पहले दी गई है और लोगों से प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए मना भी किया गया है। प्रधानमंत्री की रैली में नहीं शामिल होने का जिक्र भी ईमेल में किया गया है, ऐसी स्थिति में अब पुलिस विभाग के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना बड़ा चैलेंजिंग हो गया है।
आपको बता दे कि मोहाली में पहले स्कूलों कई जगहों पर बम ब्लास्ट की धमकी भरा ईमेल मिला है। इसके साथ ही मेल में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। थ्रेट मेल मिलने के बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। वहीं मेल में।पीएम मोदी की रैली में न शामिल होने की चेतावनी दी गई है।

थ्रेट मेल में लिखा है कि 17 जुलाई को दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में और दोपहर 3:11 बजे मोहाली मेयर ऑफिस और जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशनों पर IED ब्लास्ट किए जाएंगे। मेल पंजाब के आम लोगों को पीएम मोदी की रैली में शामिल न होने के लिए भी कहा गया है। पंजाब में पुलिस अलर्ट इस मेल के मिलने के बाद पंजाब के इलाकों में पुलिस मुस्ताक नजर आ रही है चंडीगढ़ मोहाली समेत जालंधर में भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं खुफिया टीम अपने काम में लग गई है.
किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु पाए जाने पर उसकी श्रीनाथ की जा रही है वहीं आने जाने वाले हर व्यक्ति पर भी खास नजर रखी जा रही है।

