पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- 28 साल के युवा उपलब्धि हासिल कर रहे है, 56 साल के युवा नहीं

सोमवार 20 जुलाई 2026 से संसद के मानसून सत्र का कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्‍यों ने हंगामा शुरू कर दिया. लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों को समझाते रहे, पर वे कहां कोई भी बात सुनने को तैयार थे. संसद का सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की खिंचाई कर डाली. देश के युवाओं की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहे हैं. 

मानसून सत्र शुरू होने से पहले संसद परिसर में पीएम मोदी ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति, अंतरिक्ष क्षेत्र में मिली नई उपलब्धियों और युवाओं की क्षमता का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर भी परोक्ष निशाना साधा.

पीएम मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के सफल रॉकेट लॉन्च का जिक्र करते हुए कहा कि 28 साल के युवा इंजीनियरों और वैज्ञानिकों ने ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल किया है, जिस देश गर्व कर रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह सफलता 28 साल के युवाओं की मेहनत का नतीजा है, न कि किसी “56 साल के युवा” का.

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए यह तंज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किया. उनके इस बयान को विपक्ष पर राजनीतिक निशाने के तौर पर देखा जा रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि मानसून हो या और मानसून सत्र, अगर दोनों ही प्रो एक्टिव हो, तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं. जब दोनों प्रोडक्टिव होते हैं, तो देश का कल्याण होता है.

पीएम ने कहा कि युवा अपनी मेहनत और नए विचारों के दम पर देश का नाम दुनिया में रोशन कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने विपक्ष से भी अपील की कि मानसून सत्र में सभी दल मिलकर सार्थक चर्चा करें. पीएम मोदी ने विपक्ष से संसद में सार्थक चर्चा करने को कहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!