Monsoon Session 2026: NEET पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Parliament Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होते ही, जैसा की पहले ही यह संभावना व्यक्त किया था कि शुरुआती दिन हंगामा होने के जबरदस्त आसार हैं, और हुआ वैसा ही. मानसून सत्र शुरू होते ही लोकसभा में पहले ही दिन विपक्षी सांसदों ने NEET-UG पेपर लीक और अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी (चंदा चोरी) के आरोपों को लेकर भारी हंगामा किया.

विपक्षी सांसदों ने द्वारा जमकर हंगामा किया गया. जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी है.

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होते ही विपक्षी नेताओं ने NEET-UG पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की. कई सांसद पोस्टर, बैनर लेकर आए. विपक्षी सांसद स्पीकर ओम बिरला के आसन तक पहुंच गए. विपक्ष की मांग है कि नीट पेपर लीक और राम मंदिर चंदा चोरी पर सदन के अंदर चर्चा हो.

संसद के मानसून सत्र में सरकार कई अहम बिल पेश करने वाली है. परिसीमन से संबंधित बिल भी सरकार इस सेशन के दौरान ला सकती है.

वहीं, राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि ये स्टूडेंट्स के भविष्य का मामला है. उनकी आवाज को दबाया जा रहा है. हजारों बच्चे वहां पर आए हैं, वहां लाठीचार्ज हो गया है.

ओम बिरला ने कहा कि सभी को उचित नियमों के तहत मौका मिलेगा. सदन की मर्यादा बनाए रखें. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विपक्ष सदन चलाने में सहयोग करे. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त चक चलेगा. इस दौरान कई बिल पेश किए जाने हैं.

error: Content is protected !!