‘नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं, वे भविष्य से नहीं लड़ सकते: राहुल गांधी

Rahul Gandhi Press Conference: पेपर लीक मुद्दे को लेकर लगातार दूसरे दिन लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाने के अलावे कुछ भी मंजूर नहीं। प्रधान को पद से हटना ही होगा। ये मेरी मांग नहीं, देश के युवाओं की मांग है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं। युवा भारत के भविष्य हैं। नरेंद्र मोदी भविष्य से नहीं लड़ सकते।

राहुल गांधी ने तीन छात्राओं के साथ 9 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटना ही होगा। सरकार सोच रही है उनका मंत्रालय बदल दिया जाए, ऐसा नहीं होने देंगे। पहली डिमांड शिक्षा मंत्री, जो कि करप्ट हैं, उन्हें इस्तीफा देना होगा।

कांग्रेस सांसद राहुल गाधी ने शुक्रवार शाम को भी अपने आवास 10 जनपथ पर छात्रों के प्रदर्शन में घायल एक स्टूडेंट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राहुल ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। वे हमारे एजुकेशन सिस्टम के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग सड़कों पर हैं।’उन्होंने छात्र के हाथ, पीठ और छाती में लगे घाव को दिखाया। राहुल ने कहा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।

इससे पहले राहुल ने शनिवार सुबह X पर पोस्ट कर कहा किमोदी जी ने सब बंद कर दिया पर उनसे पेपर लीक बंद नहीं हुआ।उन्होंने लिखा कि सरकार ने अपना हक मांग रहे मासूम छात्रों के खिलाफ हर संभव क्रूर कदम उठाए- मेट्रो बंद की, रास्ते बंद किए, दुकानें बंद करवाईं, इंटरनेट ठप किया और यहां तक कि खाना तक रुकवा दिया। लेकिन मोदी जी, इतने जुल्म ढहाने के बाद भी आप पेपर लीक बंद नहीं कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!