खेत में काम करने के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, 3 ग्रामीणों की मौत….

कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा से लगे सलोरा छुरी गांव में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है, जहां खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, 25 से 30 ग्रामीण आज छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में रोपा का काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम बदल गया और खेत की मेढ़ पर सीधे आकाशीय बिजली आकर गिरी, जिसकी चपेट में तीन ग्रामीण आ गए।

घटना के बाद आनन-फानन में तीनों को सीएचसी कटघोरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर कटघोरा पुलिस मर्ग पंचनामा कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!