27वां कारगिल विजय दिवस; राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित बड़े नेताओं ने वीर शहीदों को नमन किया

आज 26 जुलाई 2026 को भारत 27वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना के वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, ‘कारगिल विजय दिवस के मौके पर मैं उन बहादुर योद्धाओं को विनम्र श्रद्धांजलि देती हूँ जिन्होंने हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी. 

इस दौरान उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में देश की संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया.

आज पूरा देश ‘कारगिल विजय दिवस’ पर भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य और साहस को नमन कर रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी इस अवसर पर वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि अत्यंत विषम परिस्थितियों में उनके अदम्य साहस का प्रदर्शन सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा. पूरा देश उन बहादुर सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करता है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया.

कारगिल विजय दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, ‘कारगिल विजय दिवस के मौके पर मैं उन बहादुर योद्धाओं को विनम्र श्रद्धांजलि देती हूँ जिन्होंने हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी.

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस और असाधारण शौर्य का प्रतीक है.

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर आयोजित विजय दिवस समारोह में हिस्सा लिया. पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि हमें यह याद रखना होगा कि आज भी चुनौतियां कम नहीं हुई हैं; घुसपैठियों का इरादा नहीं बदला है.

कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को 1999 में ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की याद में मनाया जाता है। इस अभियान के तहत भारतीय सेना ने कारगिल जिले में पाकिस्तानी घुसपैठियों और सैनिकों के कब्जे वाले भारतीय इलाकों को दोबारा अपने नियंत्रण में लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!