IBPS में क्लर्क के पदों पर आवेदन कल से शुरू, चेक करें पात्रता और उम्र सहित अन्य डिटेल

IBPS Clerk Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन IBPS की ओर से क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार कल यानि 01 अगस्त से IBPS Clerk Recruitment 2026 के पदों पर आवेदन कर सकेंगे। साथ ही क्लर्क के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए जल्द ही आवेदन कर सकेंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी

इस परीक्षा के तहत चयनित किए गए उम्मीदवारों को 24,050 रुपये से लेकर 64,480 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का आयु-सीमा में छूट भी दी जाएदी।

शैक्षणिक योग्यता

क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरी की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे और कहां कर सकते हैं अप्लाई

आईबीपीएस में क्लर्क के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू होने जा रहे हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  4. अब दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  5. फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!