गर्भवती महिला का खेत में प्रसव, रास्ता ना होने से नहीं पहुंची एंबुलेंस, ग्रामीणों में नाराजगी…

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्रतापपुर क्षेत्र के भेल कच्छ गांव में सड़क नहीं होने से एंबुलेंस गर्भवती महिला के घर तक नहीं पहुंच सकी. प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की मजबूरी में खेत में ही डिलवरी करानी पड़ी. ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, जिससे आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है.

पीड़ित परिवार का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर उन्होंने नायब तहसीलदार से शिकायत की थी, लेकिन 3 महीने बाद कोई समाधान नहीं निकल सका. इसके बाद कलेक्टर और एसपी के भी संज्ञान में मामला लाया गया था.

इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं. कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अवैध कब्जे के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई.

सीएमएचओ, सूरजपुर कपिल देव पैकरा ने कहा कि प्रतापपुर क्षेत्र के अन्नपूर्णा सीएचसी के अंतर्गत दूरस्त गांव भेल कच्छ की घटना है. सूचना पर विभाग की एंबुलेंस की टीम पहुंची थी. गर्भवती महिला के घर से लगभग 5-6 किलोमीटर पहले एंबुलेंस रुक गई, सड़क नहीं होने से वह आगे नहीं जा पाई. इस बीच रास्ते में ही प्रसव हो गया.

error: Content is protected !!