दुष्कर्म के आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार….

बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के मामले में आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान पीड़िता ने एसपी को आवेदन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के समर्थक लगातार उसे धमका रहे हैं, जिससे वह भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है।

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि उसकी शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी प्रशांत नारंग उर्फ बंटू, निवासी 27 खोली, बिलासपुर के विरुद्ध दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से उसकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के लोग लगातार उसके पास पहुंचकर जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। धमकियों के कारण वह स्वयं को और अपने परिवार को असुरक्षित महसूस कर रही है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी के लोग यह कह रहे हैं कि पहले पूरे हालात अपने पक्ष में कर लिए जाएंगे, उसके बाद ही आरोपी आत्मसमर्पण करेगा। पीड़िता ने इसे न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसपी ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!