CG: सनसनीखेज वारदात; फांसी के फंदे पर मिले पति-पत्नी के शव….

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से पति-पत्नी की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 स्थित किराए के मकान में मंगलवार को दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

मध्यप्रदेश का रहने वाला था परिवार

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा और माया बंजारा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जामकछार के रहने वाले थे. वह दो बच्चों के साथ बिलासपुर में किराए के मकान में रहते थे. पति रमेश इंडस्ट्रियल इलाके के एक कंपनी में काम करता था.

बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचा मकान मालिक

घटना की सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है. दोनों के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचानाम किया गया. पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंगलवार सुबह तकरीबन 5 बजे दोनों बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज आई, जिसे सुनकर मकान मालिक रमेश कुमार साहू वहां पहुंचे. कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए थे. इसके बाद मकान मालिक ने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी.

मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

फिलहाल पति-पत्नी द्वारा इस तरह की कदम उठाने के पीछे क्या कारण था, इसका खुलासा नहीं हो सका है. घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ पायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!