भूकंप के दो बड़े झटकों से कांपी लेह लद्दाख की धरती, घरों से भागे लोग, जानें कितनी थी तीव्रता

लद्दाख में आज यानी गुरुवार 13 अगस्त 2026 को सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 5.5 थी. इसकी गहराई 10 किमी. जमीन के नीचे थी.भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में हड़कंप मच गया. भूकंप के झटके से लोग सहम उठे. झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए. फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है. 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर लेह में आए भूकंप की सूचना दी है. लेह की धरती इतनी सुबह डोली जब लोग घरों में आराम से सो रहे थे.

भारत के लद्दाख में आज भूकंप के जोरदार झटके सुबह-सुबह धरती कांपी है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र 36.881 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.402 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. भूकंप की गहराई कम होने के कारण लेह और आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए.

भौगोलिकसंदर्भ

आपको जानकारी के लिए बता दे कि 7.0 या उससे ज्यादा  तीव्रता वाले भूकंप को खतरनाक श्रेणी में रखा जाता है, वहीं, 2.0 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो भूकंप कहा जाता है. भूकंप आने का मुख्य कारण पृथ्वी के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना या खिसकना है.

वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में सोमवार रात करीब एक घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए. दोनों झटकों की तीव्रता 3.4 थी. पहला झटका रात 10:04 बजे आया. वहीं 2 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में भी तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई थी.

भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही हैं. फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. हालांकि, भूकंप के बाद लोगों में डर का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!