महाराष्ट्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहेब कौर में जानलेवा हमला हुआ है। आकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमलावर ने धारदार हथियार(कृपाण) से हमला किया था। यह हमला लगभग 11 बजे हुआ है। बादल परिवार के साथ वे माथा टेकने गए थे।
जानकारी के मुताबिक बादल के हाथ में चोट आई है। बताया गया कि बहस बाजी के बीच कृपाण से सुखबीर पर हमला किया गया। फ़िलहाल सुखबीर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी बात सामने आई है। वहीं, हमलवार को हिरासत में लिया गया है। सुखबीर सिंह बादल फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
पहले भी हो चुका है अटैक…
यह पहली बार नहीं है, जब सुखबीर सिंह बादल पर इस तरह का हमला हुआ है। इससे पहले, 4 दिसंबर, 2024 को सुखबीर सिंह बादल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमला हुआ था। इस दौरान उनकी हत्या की कोशिश की गई थी और वे बाल-बाल बच गए थे। यह हमला उस वक्त हुआ था, जब सुखबीर बादल धार्मिक प्रार्थना कर रहे थे। इस दौरान, एक बंदूकधारी ने गोली चलाई, जो दीवार पर जा लगी। इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई। आस-पास मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर कब्जे में ले लिया गया था।

