CJI सूर्यकांत ने BCI को फटकार लगाईः हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी विवाद पर बोले- ये मेरे और छात्रों के बीच की बात, बार काउंसिल दखल न दें

CJI Surya Kant-Hyderabad Law University Controversy: हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी (NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी) और सीजेआई सूर्यकांत विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India) को फटकार लगाई है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों और मेरे बीच की बातचीत है। BCI इसमें दखल देने वाला कौन होता है? चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया ने कहा कि अगर NALSAR के छात्र मेरा विरोध कर रहे हैं तो इसमें बार काउंसिल आफ इंडिया को दखल देने की कोई जरूरत नहीं है। CJI सूर्यकांत ने BCI के उस सर्कुलर पर नाराजगी जताई जिसमें NALSAR के 2026 बैच के लॉ ग्रेजुएट्स का वकील के तौर पर एनरोलमेंट रोकने को कहा गया था। CJI सूर्यकांत ने कहा कि कोई भी राज्य बार काउंसिल छात्रों का बतौर वकील नामांकन नहीं रोकेंगे।

इस पूरे मामले पर देश के शीर्ष न्यायालय ने BCI नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने NALSAR के छात्रों और फैकल्टी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है।

चीफ जस्टिस ने कहा कि जब वह छात्र थे, तब वह भी तमाम मुद्दों को लेकर बहुत सक्रिय रहते थे। अपनी बात कुछ रखने के लिए छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। चीफ जस्टिस ने यह भी कहा कि अगर कोई कम उम्र का युवा हमारे विरोध में भी कोई बात कहता है तो उसे ऐसा कहने दीजिए। हम तो चाहते हैं कि इन छात्रों को जल्द लाइसेंस मिले। वह सुप्रीम कोर्ट आ कर प्रैक्टिस करें। हम उन्हें लीगल सर्विस ऑथोरिटी में काम करने का मौका देंगे। यह उन लोगों के लिए सबसे बेहतर जवाब होगा जो उनके करियर को प्रभावित करना चाहते हैं।

आखिर क्या है पूरा मामला

दरअसल नेशनल लॉ कॉलेज (NALSAR) ने अपने दीक्षांत समारोह में सीजेआई सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था। हालांकि छात्रों ने सीजेआई सूर्यकांत के हाथों डिग्री लेने का विरोध किया। इसके कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। छात्रों के विरोध पर एक्शन लेते हुए बार काउंसिल इंडिया यानी बीसीआई अध्यक्ष और भाजपा के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने सीजेआई सूर्य कांत का विरोध करने वाले 2026 बैच के छात्रों को देशभर में वकालत के लिए रजिस्टर्ड नहीं करने का आदेश दिया।

BCI ने विश्वविद्यालय से मांगी थी रिपोर्ट

पूरे मामले में BCI ने अपने आदेश में NALSAR से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया था। रिपोर्ट मिलने के बाद 19 अगस्त को आगे की कार्रवाई पर फैसला लेने की बात कही गई थी.BCI का कहना था कि न्यायपालिका के सर्वोच्च पद का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान BCI के वकील ने बताया कि संबंधित आदेश को वापस ले लिया गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने मांगा इस्तीफा

इस आदेश के बाद विवाद शुरू हो गया। विवाद में कॉकरोच जनता पार्टी ने एंट्री मारते हुए मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया। हालांकि हालांकि बार काउंसिल इंडिया ने इस आदेश को वापस ले लिया। आदेश के बाद सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरभ दास ने मनन मिश्रा को घेरते हुए इस्तीफा मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!