घरेलू रसोई गैस उपयोगकर्ता के लिए बहुत ही यह जरूरी खबर है. LPG सिलेंडर की केवाईसी के लिए 16 अगस्त 2026 आखिरी तारीख है यानी आज रात 12 बजे तक e-KYC नहीं कराने वाले ग्राहकों को सिलेंडर के लिए ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं. बुकिंग से लेकर कीमत, सब्सिडी सबके नियम घरेलू रसोई गैस उपयोगकर्ता के लिए बदल जाएंगे. अगर बिना किसी रुकावट के घरेलू LPG सिलेंडर पाना चाहते हैं, तो आधार बेस्ड e-KYC पूरा करने के लिए आज आपके पास आखिरी मौका है.
16 अगस्त तक अगर घरेलू रसोई गैस उपयोगकर्ता e-KYC नहीं करा पाते है तो LPG गैस मिलने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
गैस कनेक्शन को सुचारू रूप से चालू रखने के लिए यह प्रक्रिया पुराने और नए दोनों तरह के ग्राहकों के लिए अनिवार्य की गई है. इंडियन ऑयल सहित सभी प्रमुख तेल कंपनियों ने साफ किया है कि ग्राहकों को सब्सिडी वाले रेट पर सिलेंडर की सप्लाई जारी रखने के लिए आज 16 अगस्त 2026 तक आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य है.
तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की सप्लाई में किसी भी तरह के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए घरेलू LPG सिलेंडर के लिए आधार बेस्ड e-KYC को अनिवार्य कर दिया है. ई-केवाईसी की समय सीमा चूकने पर गैस कनेक्शन रद्द नहीं किया जाएगा. कनेक्शन चालू रहेगा लेकिन आपको उस पर मिलने वाली छूट नहीं मिलेगी.
आधार बेस्ड ई-केवाईसी आपके एलपीजी कनेक्शन की पहचान को सत्यापित करता है. खास तौर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी जरूरी है. तेल कंपनियों की ओर से ई-केवाईसी पूरा करने के लिए ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ऑप्शन दिए गए हैं. उज्ज्वला कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए भी बिना ई-केवाईसी वाले कनेक्शन पर सब्सिडी बंद हो सकती है.
डेडलाइन खत्म होने के बाद भी अगर आपने ई-केवाईसी को पूरा नहीं करते हैं, तो कनेक्शन रद्द नहीं होगा, लेकिन सिलेंडर की डिलीवरी मिलने में दिक्कत हो सकती है. जानकारी के मुताबिक ई-केवाईसी न होने पर ग्राहकों को घरेलू के बजाय कॉमर्शियल दरों पर सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है.

