मवेशी तस्करी का भंडाफोड़: ई-रिक्शा में ले जाए जा रहे 5 मवेशी जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मवेशी तस्करों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला भखारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 5 मवेशियों को रेस्क्यू किया गया है।

बताया जा रहा है कि 5 मवेशियों को भूखे प्यासे रखकर ई रिक्शा में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिन्हें भानपुर की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो शख्स ई रिक्शा में मवेशियों के साथ क्रूरता करते हुए तस्करी कर रहे हैं।

दो तस्कर गिरफ्तार, 5 मवेशी जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल ग्राम इर्रा तालाब के पास दबिश दी और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि 5 मवेशियों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!