कुत्ते के भौंकने पर हुए विवाद में चला चाकू, घर के बाहर बुलाकर युवकों ने किया हमला

रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के विजय नगर में कुत्ते के भौंकने को लेकर विवाद हो गया। तीन युवकों ने घर के बाहर बुलाकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों के बीच-बचाव के बाद आरोपित वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!