टेक्नोलॉजी डेस्क। मानसून का मौसम चल रहा है और ऐसे में देशभर में लगातार होने वाली बिजली कटौती ने परेशान कर दिया है। वोल्टेज फ्लक्चुएशन भी इन दिनों एक समस्या बनी हुई है। इसी बीच Orient Electric ने एक नया Ecotech Volt सीलिंग फैन लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इसमें बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी मिल रही है, जो बिजली जाने के बाद बिना इन्वर्टर या पावर सप्लाई के 10 घंटे तक चल सकती है। इसका मतलब है कि आपको 10 घंटे तक हवा मिलेगी।
कम बिजली की खपत
खास बात ये है कि इस Orient Electric Ecotech Volt फैन में 28W का BLDC मोटर मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि ये मोटर ट्रेडिशनल इंडक्शन सीलिंग फैन की तुलना में बिजली की खपत को 50 परसेंट तक कम कर सकता है।
फैन में डबल बॉल-बेयरिंग असेंबली भी मिल रहा है। ये फैन 120V से 280V तक के वाइड वोल्टेज रेंज में काम कर सकता है, जिससे वोल्टेज फ्लक्चुएशन वाले एरिया में भी इसका यूज आसानी से किया जा सकता है।
बिजली जाने पर 10 घंटे तक बैकअप
इतना ही नहीं इस नए Ecotech Volt की सबसे बड़ी खासियत इसका बिल्ट-इन बैटरी है। कंपनी का कहना है कि बैटरी 500 चार्ज साइकल के बाद भी 80 परसेंट तक कैपेसिटी बनाए रख सकती है। पावर कट होने पर ये फैन 10 घंटे तक चल सकता है। इसलिए ये पंखा उन घरों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जहां बार-बार बिजली कटती है और इन्वर्टर लगाना संभव नहीं है।

मिलते हैं दो कलर ऑप्शन
इस फैन को आप Glacier Grey और White कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। कंपनी इसे बिजली कटौती वाले एरिया के लिए एक एनर्जी-एफिशिएंट और स्टैंडअलोन कूलिंग सॉल्यूशन के तौर पर पेश कर रही है।
Orient Electric Ecotech Volt फैन की कीमत
कीमत की बात करें तो Orient Electric Ecotech Volt की MRP 6,799 रुपये है। हालांकि, कंपनी की Freedom Sale के तहत अभी आप इसे सिर्फ 4,594 रुपये में खरीद सकते हैं। यह Amazon.in समेत अन्य रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। फैन के साथ 3 साल की वारंटी मिल रही है, जबकि इंटीग्रेटेड बैटरी पर 1 साल की अलग से वारंटी मिल रही है।