इंटर्न डॉक्टरों ने अस्पताल के सामने खोली ‘एमबीबीएस चायवाला’ दुकान, स्टायपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन लगातार जारी है। स्टायपेंड को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग को लेकर डॉक्टर 4 अगस्त से हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज के सामने आंदोलन के 14वें दिन इंटर्न डॉक्टरों ने अनोखे और सांकेतिक अंदाज में ‘एमबीबीएस चाय वाला’ बनकर चाय बेची और सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया।

टी-स्टॉल लगाकर जताया विरोध

अपनी मांगों को लेकर इंटर्न डॉक्टर रोज अलग-अलग तरीकों से विरोध दर्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रदर्शन स्थल पर डॉक्टरों ने टी-स्टॉल लगाया और चाय बेचकर अपना विरोध जताया।

सरकार से जल्द मांगों के निराकरण की मांग

डॉक्टरों का कहना है कि एमबीबीएस की कठिन पढ़ाई और नीट की परीक्षा पास करने के बाद भी उन्हें दिन का मात्र 530 रुपये स्टायपेंड मिल रहा है, जबकि चाय बेचने वाला भी प्रतिदिन इससे अधिक कमाई कर लेता है। डॉक्टरों ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों का निराकरण करे, ताकि वे वापस अपने काम पर लौट सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!