खेलते-खेलते नाले में गिरा 4 साल का मासूम, डूबने से हुई मौत….

रायपुर. 2000 करोड़ों से अधिक बजट वाले नगर निगम रायपुर में 4 साल के मासूम की नाले में गिरने से मौत हो गई. गली में खेलने के दौरान वह अचानक नाले में गिर गया और करीब 500 मीटर दूर पुलिस के पास बहते हुए चला गया. घटना के दौरान बड़ी बहन से पास के दुकानदार को मदद के लिए बुलाने के बजाए अपनी मां को बुलाने चली गई. नाले से निकाले जाने के बाद बच्चे को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूरी घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर की है.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को गली में चार साल का काव्यांश साहू 4-5 बच्चों के साथ खेल रहा था. बारिश के कारण गली में पानी भर गया था. खेलते-खेलते मासूम अचानक नाली में जा गिरा. बहते-बहते वह 500 मीटर दूर जा पहुंचा. स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान मृतक की बड़ी बहन वहां मौजूद थी, लेकिन वह पास के दुकानदार से मदद मांग के बजाए, अपनी मां को बुलाने के लिए चली गई.

बताया जा रहा है कि तीन फीट गहरे नाले से उसे बाहर निकाला गया. गंभीर महालत में मेडिशाइन अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करता. अगर वह घटना के बाद पास के किराना दुकानदार को जानकारी देती तो शायद मासूम की जान बच सकती थी.

लखनऊ गए थे पिता

इसी महीने काव्यांश का जन्मदिन था. उसके पिता खिलेश साहू मिस्त्री हैं और काम के सिलसिले में लखनऊ गए हुए हैं. रायपुर में वह अपनी मां किरण साहू और बड़ी बहन वर्षा साहू के साथ रहता था.

निगम पर लापरवाही का आरोप

बारिश के मौसम में खुले नाले और गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं. एक और छोटी नालियां कचरे से लबालब हो जाती हैं, वही दूसरे ओर सुरक्षा व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण हादसों का खतरा बढ़ा गया है. इस घटना ने निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि खुले नालों और गड्‌ढों को सुरक्षित करने के लिए निगम ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!