माओवादियों का डंप बरामद:इत्तलंका के जंगल में छिपाकर रखा था विस्फोटक, 25 जिलेटिन स्टिक और 2 डेटोनेटर जब्त

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई डंप सामग्री बरामद की है। बरामद सामग्री में विस्फोटक पदार्थ और नक्सल गतिविधियों में उपयोग होने वाली कई अन्य वस्तुएं शामिल हैं। सुकमा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सलियों द्वारा पहले से जंगलों में छिपाकर रखी गई सामग्री को बरामद करने के लिए लगातार एरिया डोमिनेशन और CASO (सर्च ऑपरेशन) अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को यह सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को खुफिया सूचना मिली थी कि थाना चिंतलनार क्षेत्र के ग्राम इत्तलंका के पास जंगल में नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में सामग्री डंप कर रखी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक, 150वीं बटालियन CRPF के कमांडिंग ऑफिसर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन के बीच समन्वय कर संयुक्त तलाशी अभियान की योजना बनाई गई। इसके बाद F/150 BN CRPF, QAT 150 BN CRPF और थाना चिंतलनार पुलिस की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। जवानों ने ग्राम इत्तलंका से करीब 300 मीटर दूर जंगल क्षेत्र में संदिग्ध स्थान की घेराबंदी कर सघन तलाशी शुरू की।

बरामद सामग्री का विवरण- 1. जिलेटिन स्टिक (Vishnu Power) – 25 नग 2. BGL Head – 16 नग 3. Detonator Case – 25 नग 4. Cordex Wire – 12 मीटर 5. Electric Detonator – 02 नग 6. BGL Plunger – 06 नग 7. Flexible Wire – 05 मीटर 8. Charging Cable – 01 नग 9. Battery Connector – 01 नग 10. BGL Raw Material – 01 नग 11. Belt – 01 नग 12. Velcro – 03 रोल 13. Plastic Drum – 01 नग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!