संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी का डी.फार्मेसी द्वितीय वर्ष में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

कविता यादव ने 85.27 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, प्रिशा ठाकुर द्वितीय और शौर्य तिवारी तृतीय स्थान हासिल किया

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डी-फार्मेसी द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। सीएसवीटीयू भिलाई से संबद्ध जिले के इस फार्मेसी संस्थान के विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया। घोषित परीक्षा परिणाम में कविता यादव ने 85.27 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रिशा ठाकुर ने 82.36 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा शौर्य तिवारी ने 81.54 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अन्नू ने 80.09 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। उदित्य हरिहर और डाली साहू ने संयुक्त रूप से 79.81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कॉलेज की उत्कृष्ट पढ़ाई, बेहतर व्यवस्थाओं, शिक्षण योग्य वातावरण, प्राचार्य डॉ. टी. कुमार एवं समस्त शिक्षकों को दिया। संस्था के प्रबंधक ललित अग्रवाल एवं अतुल देशलहरा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की और आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!