US-ईरान युद्ध को लेकर CNG ने 5वीं बार दिया झटका, पिछले 4 महीनों में करीब 10 रुपए महंगी हुई

ईरान और अमेरिका के युद्ध ने भारत में आम जनता पर बहुत असर डाला है. कभी पेट्रोल-डीजल महंगा तो कभी एलपीजी. अब एक बार फिर दिल्ली-NCR में CNG वाहन चलाने वाले लोगों को झटका लगा है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है, जो आज से लागू हो गया है. पिछले 4 महीनों में दिल्ली-NCR में पांच बार सीएनजी के दाम बढ़े है. 

IGL के मुताबिक, इस बार कीमत बढ़ाने की मुख्य वजह LNG की बढ़ती आयात लागत, अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में तेजी और CNG की बढ़ती मांग है.

दिल्ली-NCR में CNG की बढ़ी हुई नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी. इस साल CNG के दाम में यह पांचवीं बढ़ोतरी होते हुए ₹83.09 से बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हो जाएगी. कंपनी ने अपने सर्कुलर में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की कीमतें बढ़ी हुई हैं. जिसकी वजह से कंपनी की लागत भी काफी बढ़ गई है.

कंपनी ने आगे बताया कि CNG बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस का एक बड़ा हिस्सा विदेश से आने वाली LNG से पूरा किया जाता है. मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमत काफी बढ़ गई है.

CNG के दाम बढ़ने से आम लोगों और खासकर रोजाना गाड़ी चलाने वाले गाड़ियों के मालिकों की जेब पर असर पड़ेगा. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने शुक्रवार देर रात कीमत में बढ़ोतरी से जुड़ा सर्कुलर जारी किया. पिछले चार महीनों के भीतर सीएनजी करीब 10 रुपए महंगी हुई है.

युद्ध के बाद पहली बार सीएनजी के दाम 15 मई को बढ़े थे. CNG महंगी होने का असर दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियों, फलों और राशन की कीमतों पर पड़ सकता है. CNG की कीमत बढ़ने से खेती से जुड़े परिवहन और अन्य खर्च बढ़ सकते हैं. दिल्ली में कीमत बढ़ने के बावजूद IGL ने कहा है कि CNG उपभोक्ताओं के लिए दूसरे ईंधनों के मुकाबले किफायती विकल्प बनी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!