प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी में देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा मंच है, जहां हम देशवासियों के इनोवेटिव आइडियाज पर चर्चा करते हैं. पीएम ने कहा कि मन की बात नए प्रयासों सामने लाने का एक मंच है. आज कई कड़ी में उन्होंने कड़ी में युवाओं, महिलाओं, किसानों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं और देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने छोटे प्रयासों से बदलाव ला रहे लोगों का उल्लेख करते हुए समाज की भागीदारी से विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अगस्त के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में बोल रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 137वें ‘मन की बात’ एपिसोड में देशवासियों के इनोवेटिव आइडिया पर चर्चा कर रहे है. इस संबोधन में वह देश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ अभियान पूरे देश में जोर पकड़ रहा है. जिसका लक्ष्य नशा-मुक्त युवा, नशा-मुक्त भारत है. भारत के युवाओं की सेहत, खुशी और उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारा सामूहिक संकल्प जरूरी है.
प्रधानमंत्री ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्री की पहल का उल्लेख किया, जिन्होंने इतिहास को तकनीक के जरिए रोचक और सरल बनाने के उद्देश्य से ‘भारत राज्य’ नाम की वेबसाइट तैयार की है. कृष्णा ने वेबसाइट का नाम भी बहुत सिंपल रखा है. इसका नाम WWW.BHARATRAJYA.com है. पीएम मोदी ने युवाओं को इतिहास के ज्ञान को आसानी से प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट पर जाने की अपील की है. इस वेबसाइट पर किसी भी वर्ष का चयन कर यह जाना जा सकता है कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसका शासन था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस साल ‘सूर्यपथ तिरंगा’ के जरिए हमारा तिरंगा दुनिया-भर की एक अनोखी यात्रा पर निकला. Fiji के सुवा में सूरज की पहली किरण के साथ तिरंगा फहराया गया.
पीएम मोदी ने रेहड़ी-पटरी के कारोबार से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने में पीएम स्वनिधि योजना की भूमिका का उल्लेख किया. पीएम मोदी ने कहा कि लाखों माताओं-बहनों को ‘PM स्वनिधि योजना’ से नई ताकत मिल रही है.’ यानी देशभर में लगभग 35 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं.
प्रधानमंत्री ने अमरनाथ यात्रा के दौरान स्वच्छता कर्मियों और श्रद्धालुओं की भागीदारी का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि 16 हजार से अधिक यात्रियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया और 10 हजार से ज्यादा यात्रियों को ‘रिस्पॉन्सिबल यात्री’ प्रमाणपत्र दिया गया.
पीएम मोदी ने कहा, ‘यह महीना ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ की वजह से खास है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब स्वच्छता हर नागरिक की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता बन जाती है, तो इसका असर केवल आस-पास की सफाई तक ही सीमित नहीं रहता है. उन्होंने कहा, ‘हमारे त्योहार और उत्सव हमें अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं और साथ आने का मौका भी देते हैं. आने वाले दिनों में हम कई अहम त्योहार मनाएंगे.

