विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक, 150 फीट ऊंचे टावर पर 2 घंटे बैठा रहा; लोगों की समझाइश के बाद उतरा

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार रात भाई से विवाद के बाद युवक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। वह करीब 2 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने उसे काफी देर तक नीचे उतरने के लिए समझाया। बाद में दो युवकों ने उससे बातचीत कर किसी तरह सुरक्षित नीचे उतार लिया।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आईं थीं, 2 दिन पहले कोंडागांव में पत्नी और चाचा से झगड़े के बाद पति नशे में हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया था। युवक करीब 150 फीट की ऊंचाई पर 2 घंटे तक बैठा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद युवक नीचे उतरा। इसी तरह सूरजपुर में युवती थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई थी। आरोप है कि प्रेमी छोड़कर कई महीने पहले चला गया था, तब से उसका कोई पता नहीं है और मोबाइल भी बंद आ रहा है। इसी बात से नाराज युवती पुलिस से उसे थाने बुलाकर शादी कराने की मांग करने लगी। 4-5 घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!