भीषण हादसा: ट्रक और कार के बीच भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा में रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां ट्रक और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में क्रेटा सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा खरोरा थाना क्षेत्र में हुआ है। इस हादसे में शिवम साहू की मौत हुई है। वहीं ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हुए हैं। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

मौके पर पहुंची पुलिस

घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!