पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कत्लखाने ले जा रहे 15 मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार…..

दुर्ग। मवेशियों को कत्लखाने ले जाने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी आयशर गाड़ी से मवेशियों को मध्यप्रदेश के सागर स्थित कत्लखाने ले जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने 15 मवेशियों सहित गाड़ी को जब्त किया है। पूरा मामला धमधा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल धमधा थाना क्षेत्र में 5 सितंबर को गौसेवकों के माध्यम से सूचना मिली कि धमधा की ओर एक आइसर वाहन में मवेशियों को अवैध रूप से बिना पर्याप्त चारा-पानी के ठूंस-ठूंसकर भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद धमधा पुलिस की टीम ने बस स्टैंड धमधा स्थित साहू होटल के सामने घेराबंदी की और आइसर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी तेज कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर किसी तरह वाहन को रोका।

गाड़ी की जांच करने पर पता चला कि हरे रंग की तिरपाल से ढककर मवेशियों को रखा गया है। वाहन के अंदर 03 नगपड़वा और 12 नग काले रंग की भैंस, कुल 15 नग मवेशी पाए गए। मवेशियों को पर्याप्त चारा-पानी के बिना क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ में उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद निवासी वाहन चालक शिवशंकर और उसके साथी परविंद कुमार दोनों ने मवेशियों को नंदिनी क्षेत्र से सागर, मध्यप्रदेश स्थित कत्लखाने ले जाना स्वीकार किया। मामले में थाना धमधा में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पशुओं को पशु चिकित्सालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!