पति ने पत्नी पर किया टंगिया से हमला, इलाज के दौरान हुई मौत….

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक पति ने अपने पत्नी पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने भी अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

यह पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामानुजनगर के नारायणपुर का है। बताया जा रहा है कि आज पति और पत्नी के बीच पारिवारिक झगड़ा हुआ। इस दौरान पति ने गुस्से में पत्नी पर टंगिया हमला कर दिया।

महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

इस हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस

वही घटना को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। इधर मामले की जानकारी मिलते ही रामानुजनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!