भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को खदान के मुद्दे पर दी खुली बहस की चुनौती, जानें सीएम ने क्या कहा ?

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के मुद्दे पर हुई खुली बहस की चर्चा अभी चर्चा में बनी हुई है. इसी बीच खदान के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ओपन डिबेट की चुनौती दे दी है. वहीं भूपेश बघेल के चैलेंज को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि उसके विषय में सरकार की तरफ से जो भी फैक्ट है, जनता के सामने आ रहा है।

भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जिस तरह रायपुर प्रेस क्लब में पंचायत मंत्री के साथ खुली बहस हुई, उसी तरह मुख्यमंत्री के साथ भी वे खुली बहस को तैयार हैं. मुख्यमंत्री डिबेट के लिए मीडिया के सामने आ जाए.

भूपेश बघेल ने खुली बहस की चुनौती खदान के मुद्दे पर दी है. मुख्यमंत्री के पास खनन मंत्रालय भी है और प्रदेश में खनन, खदान एक बड़ा जन मुद्दा है. इस मुद्दे पर साय सरकार ने क्या काम किया है, क्या नहीं वो खुलकर मीडिया के सामने रख दें. वे इस विषय पर ओपन डिबेट के लिए तैयार हैं.

पीएम आवास पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा के बीच हुई थी बहस

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच रायपुर प्रेस क्लब में खुली बहस हुई थी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी बहस हुई थी. विजय शर्मा बार-बार यह कहते रहे कि बघेल जी समझ सब रहे हैं, लेकिन समझाने की कोशिश कुछ और कर रहे हैं. शर्मा बहस के बीच बार-बार बघेल से झूठ मत बोलिए कहते रहे. वहीं भूपेश बघेल ने भी कहा -सरकार झूठ परोस रही है. सार यही रहा कि डिबेट सच और झूठ के बीच आंकड़ों में उलझी रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!