
SBI SCO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे SBI की ऑफिशियल वेबसाइट onlinesbi.sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 06 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
आयु-सीमा
विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। पदानुसार आयु 28, 32, 35, 36, 40, 42, 55 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, एमबीए या अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 700 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी गई है।
