
भाजपा व्यापार एवं आर्थिक प्रकोष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर बांटी मिठाई और गुलकंद शरबत
राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर संस्कारधानी के हृदय स्थल भारत माता चौक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ एवं आर्थिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 2500 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। दीपों की रोशनी से भारत माता चौक जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों एवं राहगीरों को गुलकंद शरबत और कलाकंद मिठाई का वितरण किया गया। आयोजन में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कमलेश बैद अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकुमार बाफना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और संकल्प के रूप में मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
आयोजन को सफल बनाने में सह संयोजक योगेश सारथी, संजय तेजवानी, आईटी सेल प्रभारी जुगल शर्मा, प्रचार-प्रसार प्रभारी भूपेन्द्र बाचपेयी, कार्यालय प्रभारी भरत पटेल, वार्ड पार्षद जैनम बैद, दक्षिण मंडल अध्यक्ष सुमीत आजमानी सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

