फुटू निकालने खेत गई थी बच्ची, करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जगदलपुर। खेतों में फसल बचाने के लिए लगाए जाने वाले करंट के तार अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। भानपुरी इलाके में ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 12 साल की बच्ची की खेत में बिछाए तार में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव के जामकोनाड़ी पारा की है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6 बजे 12 वर्षीय बच्ची फुटू निकालने के लिए खेत गई थी। इसी दौरान वह खेत में लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक, किसान ने फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत में झटका मशीन का तार लगाया था। आरोप है कि इस तार में सीधे बिजली लाइन से करंट प्रवाहित किया गया था। इसी करंट की चपेट में आने से बच्ची की जान चली गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!