सरगुजा। जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. मैनपाट थाना क्षेत्र में शादी के करीब 4 महीने बाद ही एक नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली. अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 13 (प्रगतिनगर) निवासी वर्षा यादव के रूप में हुई है.
मिली जानाकरी के अनुसार वर्षा यादव की शादी 1 मई 2026 को मैनपाट के लुरैना निवासी अजय यादव से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी. परिजनों के अनुसार, शादी के समय ससुराल वालों ने वर्षा को M.Sc. की पढ़ाई जारी रखने की सहमति दी थी. हालांकि, परिजनों का आरोप है कि शादी के दो महीने बाद से ही ससुराल पक्ष उसे परेशान करने लगा था.