
Indian Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से स्टोर कीपर, इंजन ड्राइवर और चौकीदार सहित कई पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आंमत्रित किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। विभिन्न पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 03 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच कर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी
स्टोर कीपर के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये, इंजन ड्राइवर को प्रतिमाह 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये, सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर को प्रतिमाह 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये, एमटीएस को प्रतिमाह 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का कार्यानुभव भी होना चाहिए।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 27 व 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन एप्लीकेशन की स्क्रूटनी, दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य अंग्रेजी और ट्रेड से संबंधित विषय से सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी होनी चाहिए, जो इस प्रकार है।
- आईडी प्रूफ
- कक्षा दसवीं या इसके समकक्ष अन्य प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र
- एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
- एनओसी प्रमाण-पत्र
- दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
