PAK की एयरस्ट्राइक से कंधार में जोरदार धमाका, पाकिस्तानी सेना ने फिर बरसाए बम, लोगों में हड़कंप

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव एक बार फिर आसमान से होते हुए सतह पर आ गया है. कंधार शहर के नौवें जिले में पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हमला किया. धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कंधार शहर के कई इलाकों तक साफ सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. हालांकि, अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है.

अफगानिस्तान के कंधार शहर के एक रेगिस्तानी इलाके पर पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार तड़के एयरस्ट्राइक की, जिससे तेज धमाके की आवाज पूरे शहर में सुनाई दी.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव देखने को मिल रहा है. इस बार निशाना कंधार शहर बना है.  तालिबान सरकार के सुप्रीम लीडर का भी कंधार से खास नाता है. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने अफगानिस्तान की तरफ से आए 8 ड्रोन मार गिराए हैं.

इस हमले की जानकारी तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना के इस हमले में किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है.

हमले के बाद कंधार शहर में धमाके की तेज आवाज सुनाई दी, जिससे लोगों के बीच चिंता बढ़ गई. हालांकि, सुरक्षा अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों में आतंकियों के ट्रेनिंग ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें एक सुसाइड बॉम्बर हब भी शामिल था. पाकिस्तान ने इससे पहले 21 सितंबर को पूर्वी अफगानिस्तान में जवाबी एयरस्ट्राइक की थी. पाकिस्तान के मुताबिक, कुनार और पक्तिका प्रांत में संदिग्ध आतंकी ट्रेनिंग कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!