Cyclone Arnab: चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, ओडिशा में भारी बारिश से कई पुल बहे, बंगाल से लेकर इन राज्यों में अलर्ट

yclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में बना अर्नब चक्रवात तट से टकरा गया है। चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और दक्षिण ओडिशा (Odisha) के तट से देर रात 12 से 1 बजे के बीच टकराया। इसके कारण दोनों राज्यों में बारी बारिश हो रही है। ओडिशा में भारी बारिश से कई पुल बह गए हैं। जबकि आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कलिंगपट्टनम के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ 75 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलीं। विजयवाड़ा में पिछले कई घंटों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में पानी भर गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम पिछले 6 घंटे में 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके कारण बंगाल-छत्तीसगढ़ से लेकर झारखंड और मध्य प्रदेश तक अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले में अब भी झमाझम बारिश जारी है। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। कुछ जगहों पर पुलों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे क्षेत्रों का आपसी संपर्क टूट गया है। ब्रिज पर 2 से 3 फीट की ऊंचाई पर पानी बह रहा है। भारी बारिश की वजह से बायापाड़ा घाट पर लैंडस्लाइड हुआ है।

आंध्र प्रदेश में 613 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त

आंध्र प्रदेश के मंत्री बीसी जनार्दन रेड्डी ने गुरुवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) के कारण हुई भारी बारिश से आंध्र प्रदेश में 613 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बुधवार देर रात तटीय आंध्र से ‘डीप डिप्रेशन’ (गहरे कम दबाव का क्षेत्र) के गुजरने के बाद भी तटीय इलाकों में भारी बारिश जारी है। इसे देखते हुए सड़क और भवन (आरएंडबी) मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में कम दबाव के असर से भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तटीय इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!