न्यूयॉर्क में UNGA में रूबियो से मिले जयशंकर, 100% टैरिफ वाले कानून पर उठाया मुद्दा

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की. बैठक के दौरान भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय मुद्दों पर आपसी तालमेल को मजबूत करने पर चर्चा हुई. रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसद शुल्क लगाने के अमेरिकी कानून का मुद्दा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के समक्ष उठाया है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर मुलाकात की है.  जयशंकर ने रुबियो के सामने रूसी तेल पर 100 प्रतिशत टैरिफ वाले कानून का मुद्दा रखा है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कई अहम मुलाकातें हो रही. इसी क्रम में एस जयशंकर की मुलाकात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात भी हुई. इस उच्च स्तरीय बैठक में भारत ने ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सेंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ (SRIA) को लेकर अपनी गंभीर चिंताओं और आर्थिक हितों को अमेरिकी विदेश मंत्री के समक्ष मजबूती से रखा.

विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा कि विदेश मंत्री रूबियो से अच्छी मुलाकात हुई है. SRIA को लेकर हमने उनके समक्ष भारत की चिंताओं व हितों को स्पष्ट किया। खाड़ी और यूक्रेन संकट को लेकर भी हमने बात की है. भारत के हितों और चिंताओं को अमेरिकी विदेश मंत्री के सामने दोहराया.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आज न्यूयार्क में विदेश मंत्री जयशंकर से मिल कर काफी प्रसन्नता हुई.

अमेरिका में प्रस्तावित SRIA के तहत रूस और ईरान से जुड़े मामलों में कड़े आर्थिक कदम उठाने का प्रावधान है. रिपोर्टों के मुताबिक, इस बिल में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले बड़े खरीदारों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव भी शामिल है. उस खरीददारों की सूची में भारत भी आता है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचे हैं. वह 81वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. जयशंकर 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की सामान्य बहस को संबोधित करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!