रायपुर में खुली प्रदेश की पहली महिला ओपन जेल, सिलाई सेंटर और ब्यूटी पार्लर में मिलेगा रोजगार

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के लिए अनोखी पहल की गई है. जेल प्रशासन ने शनिवार को प्रदेश के पहले महिला खुली जेल (OCI) का शुभारंभ किया. जहां महिला बंदियों को दिन में विभिन्न कार्यों के लिए जेल से बाहर आएंगी. मंदिर के पास स्थित परिसर में रोजगार के वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराए जाएंगे.

रायपुर सेंट्रल जेल में खुली महिला ओपन जेल

जेल डीजी हिमांशु गुप्ता ने रायपुर सेंट्रल जेल में आज प्रदेश की पहली महिला खुली जेल का शुभारंभ किया. इस दौरान जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, महिला ओपन जेल प्रभारी खुशबू मिश्रा और जेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.

छत्तीसगढ़ का पहला ओसीआई, महिला बंदियों को मिलेगा रोजगार

रायपुर जेल में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए ओपन जेल (वीमेन ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन – OCI) खोला गया है. इस ओपन जेल में 25 महिला बंदिनयां रहेंगी. ये महिला बंदी सुबह विभिन्न कार्य करने के लिए जेल के बाहर निकलेंगी, जबकि शाम को वापस लॉकअप में आ जाएंगी. जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के पास स्थित परिसर में सिलाई सेन्टर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र में रोजगार दिया जाएगा. उनके लिए रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!